-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
माशिमं के परीक्षा केंद्र में केंद्राध्यक्ष रिश्वत लेकर अच्छे नंबर की दे रहे गारंटी, छात्रा के पैरेंट ने दिखाई हिम्मत
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं चल रही हैं और दमोह के एक परीक्षा केंद्र में केंद्राध्यक्ष ने परीक्षार्थियों को अच्छे नंबर की गारंटी दी लेकिन इसके बदले में मनचाहे रुपए की मांग की। पांच-पांच हजार रुपए तक लेने की मांग की तो एक छात्रा के अभिभावकों ने हिम्मत दिखाकर टीचर को लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस के हाथों गिरफ्तारी करा दी।
सागर संभाग के दमोह में नरसिंहगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा केंद्र बनाया था जिसमें बारहवीं की परीक्षाएं हो रही है। यहां के परीक्षा केंद्राध्यक्ष घनश्याम अहिरवार हैं जो माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं। उन्होंने अपने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं से अच्छे नंबर की गारंटी ली और इसके बदले उनसे रुपयों की मांग की। अहिरवार ने कई लोगों ने जबरिया ढंग से यह राशि वसूल की।
छात्रा के पिता ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की
बोर्ड परीक्षा में अच्चे नंबर दिलाने के लिए राशि वसूल रहे शिक्षक अहिरवार के खिलाफ रामू पिता नन्हें भाई रैकवार निवासी ग्राम देवलाय तहसील पथरिया की बेटी ने पिता को पूरी बात बताई। रामू ने शिक्षक को पैसा देने के बजाय लोकायुक्त सागर के एसपी रामेश्वर को शिकायत कर दी। आज शिक्षक घनश्याम अहिरवार को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।




Leave a Reply