-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मालिनी अवस्थी के गायन से महकेगी ‘विश्वरंग पुस्तक यात्रा’
भोपाल राजधानी की वादियों में पद्मश्री मालिनी अवस्थी के पुरकशिश गायन की गुंजार बिखरेगी। विश्वरंग पुस्तक यात्रा के समापन प्रसंग पर लोक संगीत की यह विशेष सभा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के टैगोर विश्व कला केन्द्र के संयोजन में हो रही है। इस अवसर पर मालिनी अवस्थी को शारदा चौबे लोक सम्मान से विभूषित किया जाएगा। डॉ. विनीता चौबे द्वारा संकलित संस्कार गीतों और 125 वर्षों के सामाजिक बदलाव के शोध पर केन्द्रित दो पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। रवीन्द्र भवन सभागार में ‘लोकराग’ शीर्षक यह समारोह शुक्रवार शाम 6.30 बजे होगा।
‘विश्वरंग पुस्तक यात्रा’ के दस दिवसीय अभियान का चरम लोक संस्कृति के इस उत्सवधर्मी उल्लास के साथ होगा। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और उसके सहयोगी संस्थानों की संयुक्त पहल पर आयोजित किताबों के इस विशाल क़ाफि़ले में मालिनी अवस्थी की शिरकत सुरमई परंपरा और मनोरंजन का सुनहरा ताना-बाना लिए होगी।
लखनऊ में जन्मी मालिनी का संगीत के प्रति लड़कपन से ही रूझान रहा। इसी आग्रह के चलते उन्होंने भात खण्डे संगीत विश्वविद्यालय (लखनऊ) से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। गायिकी में निखार और व्यावहारिक पहलुओं के मार्गदर्शन के लिए मूर्धन्य गायिका गिरिजा देवी की शागिर्द बनीं। तालीम और अभ्यास की पूँजी लेकर मालिनी ने जब सार्वजनिक सभाओं में दस्तक दी तो उनकी मीठी-मदिर और ठेठ मिट्टी की सौंधी गंध से महकती गायिकी ने हज़ारों श्रोताओं को उनका मुरीद बना लिया है। भारत के अनेक लोक उत्सवों और कुंभ-मेलों के आमंत्रण मिले। एनडीटीवी इमेजिन रियलिटी शो ‘जूनून’ के जरिए मालिनी जी की गायिकी का ठेठ पारंपरिक अंदाज सरहद पार के मुल्कों को भी रास आया है। भारत सरकार के पद्मश्री अलंकरण के साथ ही संगीत नाटक अकादेमी दिल्ली और मध्यप्रदेश सरकार के राष्ट्रीय अहिल्या बाई सम्मान से भी उन्हें विभूषित किया जा चुका है।




Leave a Reply