माफियाओं के साथ मिलकर भाजपा का l सरकार को अस्थिर करने का प्रयास: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बयान में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि माफियाओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास पिछले कई दिनों से कर रही हैं। भू-माफिया, संगठित अपराध माफिया, नकली दवाओं का व्यापार, शुद्ध के खिलाफ युद्ध का जो अभियान सरकार पिछले कई दिनों से चला रही है, यह सभी माफिया भाजपा के संरक्षण में पिछले 15 साल में पनपे हैं। मध्यप्रदेश की जनता को इन माफियाओं से मुक्त कराने का व प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने का अभियान भाजपा को रास नही आ रहा हैं। इन माफियाओं के धनबल के दम पर वह साजिश-षड़यंत्र रच कर आलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आने के मंसूबे पाल रही है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, उनका विश्वास साजिश, षड्यंत्र व धनबल में है।


दरअसल भाजपा को भय है कि किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार देने की कोशिशें, प्रदेश में बढ़ता निवेश, लोगों की आस्थाओं के सम्मान से उसका जनाधार निरंतर खिसक रहा है। वह भयभीत है कि आने वाले 5 साल में कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धियों से जनता का पुनः विश्वास हासिल करेगीं।
हमने यह साबित कर दिया है कि यह घोषणाओं की सरकार नहीं है, काम करने वाली सरकार है। हम प्रतिबद्ध है अपने वचन-पत्र के एक-एक वादों का पूरा करने के लिए। जनता से जो विश्वास शक्ति हमें प्राप्त है, इसके बल पर हम मध्यप्रदेश को देश के शीर्ष राज्यों की गणना में लाकर खड़ा कर देंगे, यह भय भाजपा को सता रहा हैं। इसलिये वह लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के जनादेश का अपमान कर सत्ता में आने के लिये छटपटा रही हैं।
कांग्रेस सरकार के पास पूरा बहुमत है। यह हमने विधानसभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में, बजट को पारित कराने में साबित किया हैं। भाजपा को हर बार मुंह की खानी पड़ी है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा के मंसूबे मुंगेरीलाल के सपने की तरह साबित होंगे।
भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई राज्यों में लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों की हत्या करने का काम किया है, उसी कड़ी में प्रदेश में भी यही दोहराने का प्रयास वह कर रही है। हमें हमारे सभी विधायकों पर पूर्ण विश्वास है, उनकी निष्ठा – ईमानदारी पर हमे कोई संदेह नही है। भृष्टाचार-घोटालो से कमाये इस कालेधन की सच्चाई सामने आ चुकी है, भाजपा की सारी साजिशें नाकाम होगी।
भाजपा की साजिशों-षड्यंत्रो के बावजूद कर्तव्य पथ पर हम डिगेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं बल्कि और मजबूती से चलते रहेंगे। प्रदेश की तस्वीर बदलना हमारा लक्ष्य है, प्रदेश को माफिया मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है, मिलावट मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है, प्रदेश को ऊँचाइयों पर ले जाना हमारा लक्ष्य है, प्रदेश हित हमारे लिये सर्वोपरि है, हर वर्ग का विकास हमारा लक्ष्य है, प्रदेश की जनता का विश्वास हमारे साथ है। प्रदेशवासी इस सच्चाई को जानते है व भाजपा के इन कृत्यो को देख रहे है और वक्त आने पर इसका जवाब भी देंगे।

श्रीमान संपादक महोदय (नरेन्द्र सलूजा)
ससम्मान प्रकाशनार्थ मीडिया समन्वयक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today