मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून आते ही किसान खेती-किसानी में व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण मंत्री भी बड़े किसान हैं तो मानसून आते ही उन्हें खेतों की चिंता हुई और वे पहुंच गए अपने खेतों पर ट्रेक्टर चलाकर बोवनी की शुरुआत की। पेश है किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल की बोवनी करते क्षणों की रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मानसून की प्रदेश में दस्तक के साथ ही अपने खेत खुद ट्रेक्टर चलाकर बोवनी शुरू की। मानसून ने मंडला जिले से दस्तक दी है। मानसून की बारिश के साथ ही प्रदेश में किसानों ने बोवनी का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को भी अपने खेत की चिंता हुई और वे वहां पहुंचे। हरदा के अपने खेत में पहुंचकर सोयाबीन फसल की बोवनी के लिए खेत पर ट्रेक्टर चलाकर बोवनी की शुरुआत की। वे खुद ट्रेक्टर के स्टेरिंग संभालते हुए खेत में काम करते देखे गए तो लोगों ने उनकी फोटो और वीडियो वायरल कर दी।
Leave a Reply