-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
मानव अधिकार आयोग ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य मनोहर ममतानी ने सोमवार की सुबह दमोह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटेरा का निरीक्षण किया। आयोग के माननीय पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र में आये मरीजों से रूबरू चर्चा की एवं उपलब्ध उपचार सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।
आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन व सदस्य ममतानी ने इस स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे कक्ष, पैथालाॅजी लैब, दवा भण्डार गृह, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, ड्रªेसिंग रूम/इंजेक्शन कक्ष सहित कुपोषित बच्चों के लिये पृथक इकाई का भी निरीक्षण किया। आयोग अध्यक्ष ने स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्टाॅफ से भी केन्द्र में आने वाले मरीजों के लिये उपलब्ध स्वास्थ्य जांचों एवं दवा वितरण आदि प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों की कतार मिली, वहीं आठ-दस मरीज उपचार हेतु पहले से भर्ती अवस्था में मिले। स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटेरा के मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार बरोनियां ने आयोग के माननीय पदाधिकारियों को केन्द्र की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जानकारियां दीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाॅफ उपस्थित रहे।




Leave a Reply