-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मानवीय संकट के दौर में भी अमानवीयता दिखा रहे कांग्रेसी: भगवानदास सबनानी
ऐसे समय में जबकि देश और प्रदेश के साथ-साथ पूरी मानवीयता एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है, कांग्रेस के नेता इसे भी अपनी राजनीति चमकाने और अपना अहंकार दिखाने का अवसर मान रहे हैं। सबसे अधिक शर्मनाक तो यह है कि खुद को कांग्रेस का छत्रप मानने वाले इन नेताओं के झूठे अहंकार के शिकार वे कोरोना योद्धा हो रहे हैं, जो अपनी परवाह न करते हुए लोगों की सेवा और सुरक्षा में लगे हुए हैं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री रहे तरुण भनौत द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक महिला प्रधान आरक्षक को धमकाने का वीडियो वायरल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुंए कही।
प्रदेश महामंत्री श्री सबनानी ने कहा कि प्रदेश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। डॉक्टर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी और सरकारी अमले के साथ-साथ भाजपा सहित अन्य दलों और संगठनों के लोग इस संकट से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए, पीड़ितों की सेवा और सहायता के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह समय अपनी हेकड़ी दिखाने के लिए सबसे उपयुक्त लग रहा है। इसी के चलते पहले पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा ने भोपाल में एक डॉक्टर से बदसलूकी की, जिससे व्यथित होकर उस डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, अब कांग्रेस की सरकार में वित्त मंत्री रहे तरुण भनोत एक महिला पुलिसकर्मी पर अपनी नेतागिरी का रौब झाड़ रहे हैं। जबकि ड्यूटी पर तैनात उस पुलिसकर्मी का कसूर बस इतना था कि वह बिना मास्क लगाए बाहर निकल रहे लोगों को रोक रही थी। श्री सबनानी ने कांग्रेस नेताओं के इस रवैये को अमानवीय बताते हुए कहा कि इन नेताओं की सोच ऐसी है कि भले ही कितने ही लोग कोरोना के शिकार हो जाएं, लेकिन उनकी राजनीति और अहंकार सुरक्षित रहना चाहिए।




Leave a Reply