प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा छोड़ कर राष्ट्रीय मुख्यधारा और देश के विकास में शामिल हो जाएं। बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद बांका में अपनी पहली चुनावी रैली में श्री मोदी ने जोर देकर कहा किबुलेट से ज्यादा शक्तिशाली बैलेट यानी मतदान है क्योंकि मतदान से विकास और बुलेट से विनाश होता है।
मैं माओवाद के रास्ते पर गए हुए नौजवानों से कहना चाहता हूं। हिंसा से कभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। समय की मांग है। हिंसा का रास्ता छोडि़ए मुख्यधारा में आइए, जो लोग बुलेट में भरोसा करते हैं। मैं उनको कहना चाहता हूं। बुलेट के कोख से विनाश पैदा होता है लेकिन बेलेट की कोख से विकास पैदा होता है।
बिहार के लोगों को विकास के लिए वोट देने की सलाह देते हुए श्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के बगैर देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य ने अनेक वादों का सामना किया है, अब उसे विकासवाद के लिए वोट करना चाहिए।
बिहार ने सामंतवाद भी देखा है। बिहार ने पूंजीवाद भी देखा है। बिहार ने अहंकारवाद भी देखा है। बिहार ने अलगाववाद भी झेला है और बिहार ने वंशवाद भी झेला है। सब कुछ प्रयोग आप कुछ कर चुके हो। एक बार विकासवाद को वोट कीजिए।
Leave a Reply