-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मां के रोल से बचने धानी ने इश्क द रंग सफेद को छोड़ा
कलर टीवी चैनल के पारिवारिक धारावाहिक ‘इश्क का रंग सफेद” की मुख्य पात्र धानी यानि ईशा सिंह ने सीरियल को छोड़ दिया है। धारावाहिक के आगे बढ़ने के साथ-साथ उसके पात्रों की भूमिका में परिवर्तन के तहत स्टोरी में आने वाले समय में ईशा सिंह यानि धानी को मां का रोल होने वाला था जिसके कारण उन्होंने धारावाहिक से खुद को अलग करने का फैसला किया।
भोपाल शहर की ईशा सिंह अभी टीनेजर हैं और वे नहीं चाहती हैं कि अभी से वे बड़ी उम्र की महिला के रोल में आएं। हालांकि धारावाहिक के मुख्य लोगों ने उन्हें धारावाहिक में बने रहने के लिए काफी समझाइश दी और कहा कि यह स्टोरी की जरूरत है। ईशा सिंह नहीं मानी और इस कारण धारावाहिक में धानी की भूमिका के लिए विकल्पों की तलाश की गई। इसके लिए धारावाहिक ‘इक हसीना थी” में मुख्य पात्र का रोल कर चुकी संजीदा शेख से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपनी सहमति दे दी। अब जल्द ही संजीदा धानी के रूप में ‘इश्क का रंग सफेद” में नजर आएंगी।




Leave a Reply