-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मां अमृतामयी अम्मा ईश्वर का अवतार, सीएम शिवराज केरल में
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने साक्षात देवी मां के दर्शन तो नहीं किए लेकिन मां यही हैं। अम्मा प्रेम, दया और करुणा की मूर्ति है। सच में अमृत है जो कई लोगों को नया जीवन दे रही हैं। आपके दर्शन कर हम धन्य हुए हैं। गरीबों के आंसू पोंछ दिए तो वही सच्ची सेवा है। गीता में कृष्ण ने कहा गया है कि जब जब सज्जन के उद्धार-कल्याण के लिए बार-बार धरती पर आऊंगा औऱ उनका एक अवतार ही है।
केरल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ आज माता अमृतानन्दमयी देवी आश्रम में पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा से यह सीखकर जा रहा हूं कि प्रेम, दया और करुणा सरकारी योजनाओं में आ जाए तो धरती पर स्वर्ग आ जाए। मध्य प्रदेश में यही करुंगा। मध्य प्रदेश में आमंत्रित किया। नर्मदाजी बहती हैं और जनता की सेवा करें। मेरा-तेरा सोच छोटे दिल वालों का होता है। सबकी भलाई की सोच आप जैसे लोगों का होता है। अम्मा हमें सद्बुद्धि दें और आशीर्वाद दें।
चौहान ने संबोधन में अपनी सरकार की योजनाओं में महिलाओं के लिए किए जा रहे काम का जिक्र किया। लाड़ली लक्ष्मी योजना और महिला स्वसहायता समहू के बारे में बताया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में बताया कि 43 लाख बेटियां इसमें लाड़ली लक्ष्मी बनी हैं और वे लखपति हो गई हैं।




Leave a Reply