-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता – डॉ ब्रह्म प्रकाश
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में “महिला उद्यमिता व सशक्तिकरण” विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. यह कॉन्फ्रेंस विश्वविद्यालय के वाणिज्य, शिक्षा संकाय, महिला विकास प्रकोष्ठ व आईक्यूएसी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार, रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई.
प्रथम दिवस पर डॉ दीप्ति महेश्वरी, डीन वाणिज्य संकाय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय की प्रस्तावना रखी. आरएनटीयू के कुलपति डॉ ब्रह्मप्रकाश पेठिया ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए विश्वविद्यालय में स्थापित महिला विकास प्रकोष्ठ के कार्यों की जानकारी दी. प्रोफेसर रूप कुमार शास्त्री, कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार ने वैदिक युग में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की.”महिला उद्यमी क्यों’ सत्र को डॉ. सौरभ जैन, अध्यक्ष रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया और सुश्री पूजा संचेती, उपनिदेशक प्रोफेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सर्विस सल्तनत ऑफ ओमान ने संबोधित किया. डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, अंतरराष्ट्रीय वक्ता ने विश्व व भारत में महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए. डॉ अनुसया, श्रीलंका ने महिलाओं का समाज में योगदान पर प्रकाश डाला. तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ निशा पांडे व सह अध्यक्षता डॉ एस वीणाधारी ने की.दूसरे दिन लीजा बैंक, संस्थापक हायर एजुकेशन ट्रेनिंग फॉर टीचर्स कनाडा ने संबोधित करते हुए संस्था के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी दी. ओमान से प्रोफेसर जेनब अली ने ओमान में महिलाओं के इस स्थिति पर और . महिला उद्यमी सुश्री सीमा मिश्रा ने मध्य प्रदेश में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला.इस कांफ्रेंस का समन्वय डॉ दीप्ति महेश्वरी और डॉ. किरण मिश्रा ने किया. कान्फ्रेंस में मॉडरेटर की भूमिका डॉ सीमा कुमारी ने निभाई. इस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में देश-विदेश से प्रतिभागी शामिल हुए. आभार प्रदर्शन डॉ. बासंती मैथ्यू और डॉ. संगीता जौहरी ने किया.




Leave a Reply