-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महिला सरपंच की दबंगों ने पिटाई की, आरोपी हिरासत में
सतना जिले में ग्राम सभा के दौरान महिला सरपंच को दबंगों ने लाठियों से पीटा। उसका बीच बचाव करने आये दलित महिला-पुरुषों की भी लात-घूंसों व जूतों से पीटा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत मेैं ले लिया है।
नवनिर्वाचित सरपंच ललिता बौद्ध के साथ गांव के दबंग चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू पटेल ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। ग्रामसभा के दौरान यह मारपीट की गई। मामला ग्राम जरियारी का बताया जाता है, जहां पर शासन के निर्देशों के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। तभी गाँव के दबंग ग्राम सभा में पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित महिला सरपंच और ग्राम सभा मे मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। नादान देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों का नाम FIR में न तो शामिल किया न ही उनको गिरफ्तार किया।




Leave a Reply