-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महिला दिवसः CM की सारथी इरशाद वली तो पायलट बिट्टू-मुराव बनी, ऑफिस में बैठी DS प्रीति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है और इस मौके पर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा सरकारी कामकाज महिलाएं के कंधों पर है। ऑफिस में अधिकारी से लेकर उनके काफिले में सारथी की भूमिका में महिलाएं हैं। आईए कौन क्या जिम्मेदारी संभाल रहे है, आपको बताएं।

अंंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बुधवार को है। इसके पूर्व आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने सभी सरकारी कामकाजों की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर सौंप दी है। उनके ऑफिस में उप सचिव के रूप में प्रीति मैथिल जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो कार्यक्रमों की कवरेज की जिम्मेदारी जनसंपर्क संचालनालय की सहायक संचालक बिंदु सुनील को दी गई है। इसी तरह सीएम के कार्यक्रमों के कवरेज में फोटोग्राफर के तौर पर भावना जायसवाल कैमरे के साथ चौहान के काफिले के साथ चल रही हैं।
सारथी के रूप में वाहन चला रही हैं आरआई इरशाद वली
मुख्यमंत्री चौहान के काफिले में भी महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सारथी के रूप में उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर रक्षित निरीक्षक (आरआई) इरशाद वली बैठी नजर आ रही हैं। पायलटिंग की भूमिका में एएसपी क्राइम बिट्टू शर्मा, निरीक्षक रेणु मुराब, नमिता साहू सीएम की सुरक्षा ड्यूटी में दिखाई दे रही हैं। आज सुबह से ही इन महिलाओं के स्टाफ ने सीएम के सरकारी काम से लेकर उनकी सुरक्षा की ड्यूटी संभाल रखी है।




Leave a Reply