महिला कांग्रेस बैठक एवं आशा उषा कार्यकर्ताओ से मुलाकात

अपनी मांगो को लेकर 2 दिन से धरना प्रदर्शन कर रही आशा उषा कार्यकर्ताओ से प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  डॉ. (श्रीमती) अर्चना जायसवाल प्रदेश पदाधिकारियो के साथ नीलम पार्क मिलने पहुंची।  श्रीमती जायसवाल ने कहा कि  2 दिन से सड़क पर बैठी आशा कार्यकर्ताओ पर भाजपा सरकार महिलाओ पर अत्याचार कर रही है, उनको उनके मौलिक अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है।

आशा उषा कार्यकर्ताओ की मांगे जायज है सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए। जायसवाल ने शिवराज सरकार से आशा उषा कार्यकर्ताओ का मानदेय दोगुना करने की मांग की है।डॉ. अर्चना जायसवाल, अध्‍यक्ष मध्‍यप्रदेश महिला कॉंग्रेस, महिला उत्‍पीड़न सेल की एडवोकेट विनिता पाठक, संतोष कंसाना, प्रतिभा विक्टर, किरण चौधरी सहित बडी संख्या मे प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today