-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महिला कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव में ताकत झोंकी
खंडवा लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरणी जी को विजय दिलाने मप्र महिला कांग्रेस कमटी ने संगठनात्म बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल ने खंडवा में महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो और नव नियुक्त प्रभारियों के साथ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बैठक आयोजित की।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है दिन प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, गैस और सब्जियों के दाम बढ रहे है इस वजह से आम उपभोग की वस्तुए भी महंगी हो गई है। इसका सीधा प्रभाव महिलाओं पर पडा है महिलाओं को मंहगाई की वजह से घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए महिला कांग्रेस उपचुनावों में महिलाओ के बीच में घर घर जाकर, चौपाल लगाककर भाजपा सरकार के झूठे वादो, को उजागर करेगी। जायसवाल ने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस विजय दशमी पर्व से महिलाओं को सशक्त करने जूडा, कराटे की ट्रैनिंग देगी ताकि महिलाएं खुद की रक्षा स्वयं कर सके। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मॉ, बेटियों, बुजूर्ग महिलाओं की रक्षा भी नही कर पा रही है। मप्र में महिला अपराधों में लगातार बढोत्तरी हो रही है सरकार केवल महिलाओं की रक्षा के लिए झूठी घोषणाए करती है लेकिन उनकी सुरक्षा नही कर पा रही है इसलिए महिला कांग्रेस ने महिलाओं को सशक्त करने का बीडा उठाया है। बैठक में खण्डवा लोकसभा चुनाव प्रभारी मुकेश नायक और उत्तमपाल सिंह पुरणी विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक में याशमीन शेरणी, अणिमा उबेजा, माया त्रिवेदी, सुनीता सकरगाय, तस्लीम मर्चेन्ट, विजेता त्रिवेदी, मोनिका मंदरे, नूर बेग,देवेन्द्र चौकसे, अंकित पाठक, लव जोशी, सहित बडी संख्या में महिला पदाधिकारी, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत हेमलता पालीवाल, और आभार रचना तिवारी ने किया। बैठक में खंडवा लोकसभा चुनाव को जीतने महिलाओं से चर्चा कर रणनीति बनाई गई।




Leave a Reply