प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में हर महीने तीन हजार देने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हर साल किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले चार हजार रुपए की राशि को छह हजार करने का ऐलान किया। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की राशि मिलाकर हर महीने एक हजार रुपए किसानों के खाते में पहुंचेगी जो जल्द ही तीन हजार रुपए तक कर दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार और राज्य की ओर से चार हजार रुपए की राशि हर साल पहुंचती है। इस राशि में राज्य के हिस्से को दो हजार रुपए बढ़ाकर छह हजार रुपए करने का चौहान ने मंच से ऐलान किया। साथ ही कहा कि इस तरह किसानों के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह केंद्र-राज्य डालेंगे जो राशि की उपलब्धता के मुताबिक क्रमशः 1250, 1500, 1750, 2000. 2250, 2500 और 2750 से तीन हजार रुपए तक बढ़ा दी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की किसान कल्याण महाकुंभ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कामों की तारीफ की और कहा कि वे प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना में रियायत मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में ऐसे परिवार भी लाभान्वित होंगे, जहाँ ट्रेक्टर हैं। ट्रेक्टर को चार पहिया वाहन की श्रेणी में नहीं माना जायेगा। इन परिवार की बहनों को भी 1000 रूपये प्रतिमाह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राज्य सरकार खाद-बीज के अग्रिम उठाव का 3 माह का ब्याज भी भरेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शीघ्र ही शुरू होगी। सिंगल क्लिक से 11 लाख किसानों की ब्याज माफी केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह और मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2 हजार 123 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2 हजार 900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में एक हजार 400 करोड़, इस प्रकार 6 हजार 423 करोड़ ,रूपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में किसानों के साथ ही बड़ी संख्या में बहनें एवं बेटियाँ एकत्र हुईं। मोदी-राजनाथ ने रक्षा क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बनाया मुख्यमंत्री चौहान ने “कैसी हो मेरी बहनों” के आत्मीय संबोधन से अपना उद्बोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का विशेष अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत को रक्षा क्षेत्र में महाशक्ति बन कर उभारने में प्रधानमंत्री श्री मोदी और रक्षा मंत्री सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक समय था जब छोटे-छोटे राष्ट्र भारत को आँख दिखाते थे, अब प्रधानमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली बना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व के केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। आमजन भी आज उनका अभिनंदन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश वापस लौटेंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और इससे जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से विमान द्वारा प - 22/01/2026
राजधानी भोपाल में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रातः 9 बजे आयोजित किया जायेगा। समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप मे - 22/01/2026
राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मध्यप्रदेश, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की पहल पर 22 जनवरी गुरूवार को एक महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, - 22/01/2026
नगर पालिका परिषद खरगोन की प्रेसीडेंट इन काउंसिल द्वारा 13 जनवरी को आयोजित बैठक में पारित संकल्प के तहत ’’क्रांति सूर्य’’ टंट्या मामा भील की धातू की मूर्ति की ससम्मान स्थापना करने का निर्णय लिय - 22/01/2026
श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के नवाचार "श्री" पहल की श्रंखला के तहत संचालनालय, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को गोदामों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अनिवार - 22/01/2026
Leave a Reply