-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
महा जनसंपर्क अभियान को मिल रहा है अभूतपूर्व जनसमर्थन: भूपेन्द्र सिंह
उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के 7815 मतदान केन्द्रों पर पं. दीनदयाल जी की जयंती के साथ ही ऐतिहासिक महाजनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ। चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल जी के सिद्धांतों का अनुकरण करते हुए घर-घर संपर्क (महाजनसंपर्क) अभियान के माध्यम से 10 लाख घरों तक पहुंचनें का संकल्प लेकर निकले है। 25 एवं 26सितंबर तक 615 सेक्टरों में 4200 मतदान केन्द्रों के लगभग साढ़े 5 लाख घरों तक पहुंचनें का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर चुके है।
इस अभियान के केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पीड़ित, शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटे जा रहे है। घरों पर भाजपा का झंडा एवं स्टीकर आदि लगाये जा रहे है। मध्यप्रदेश की 7.5 करोड़ जनता एक परिवार है, भाजपा सभी परिवारों के सुख-दुःख में बराबर की सहभागी है। इसलिए प्रधानमंत्री सेवा सप्ताह में दूध-फल वितरण, खाद्यान्न पर्ची वितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण, पौधारोपण, कोरोना संकट में कई सेवा कार्य लगातार जारी है। जिन कल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था, वे सब पुनः प्रारंभ कर दी गयी है।
महाजनसंपर्क अभियान भाजपा की संगठन क्षमता का परिचायक है। तीन दिन में विधानसभा के अधिकतम लोगों से संपर्क किसी अन्य राजनैतिक दल के बस की बात नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जमीन से जुड़कर काम करने वाली पार्टी एवं राष्ट्रीय विचारधारा से ओत-प्रोत कार्यकर्ताओं वाला संगठन है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संबल देकर विकास की गंगा में भागीदार बनाने का संकल्प लेकर हमारी सरकार निरंतर जनकल्याण के कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री लगातार जनता के बीच जाकर संवाद कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं कभी भी चुनावी नहीं रही। हमेशा प्रभावी एवं जनहितैषी रही है, इसलिए हमें जनता से बहुत ही सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।
28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाला उपचुनाव धोखा, झूठ एवं फरेब करने वाले नेता श्री कमलनाथ के खिलाफ है। कमलनाथ सरकार ने जनता को झूठा, फरेबी एवं धोखेबाजी भरा ‘वचन-पत्र’ देकर गुमराह करने का काम किया था। कांग्रेस का यही धोखा एवं नाउम्मीदी से ऊपजा असंतोष हमें घर-घर संपर्क अभियान के दौरान आमजनता, किसानों से पता चल रहा है।
महाजनसंपर्क अभियान में मध्यप्रदेश में रहने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक नेता, सांसद, मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष सभी पदाधिकारी प्रतिदिन अपने मतदान केन्द्रों पर संपर्क कर रहे है। हम 28 सीटों पर कुशल संगठन के दम पर विजय हासिल करने की ओर अग्रसर है।
Leave a Reply