महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने पहुंचे महाकाल के दरबार, शिष्यगणों के साथ किए दर्शन

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शनिवार को महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज और उनके शिष्य गण महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने शिष्यगणों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए।

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर में बाल योगी स्वामी उमेशनाथजी, शिष्यगणों के साथ शनिवार को दिन में पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने शिष्य गणों केसाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरुजी ने पूजन कराया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, विशाल राजौरिया, ओम जैन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today