-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
महाकाल लोक के लोकापर्ण को 40 देश देखेंगे, एमपी और विदेशों के मंदिरों में दीपोत्सव
मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकाल लोक का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकापर्ण करने जा रहे हैं जिसके सीधा प्रसारण के माध्यम से पूरे विश्व के लोग जुड़ेंगे। 40 से ज्यादा देश इस लोकापर्ण के साक्षी बनेंगे। मध्य प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।
शर्मा ने कहा कि कुवैत, यूएई जैसे मुस्लिम देशों सहित अमेरिका, कनाड़ा, जर्मनी, हॉलेंड, पोलेंड करीब 40 देशों में बैठे हिंदू महाकाल लोक के लोकापर्ण को देखेंगे। विदेशों में भी मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। भाजपा के एनआरआई सेल ने दुनिया भर में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों को महाकाल लोक के लोकापर्ण कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए सीधी प्रसारण से जुड़ने का आग्रह किया था।
वीडी शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को कहा कि वे भी महाकाल लोक के लोकापर्ण के साक्षी बनें। भगवान महाकाल की इच्छा से सब होता है औऱ महाकाल लोक भी उनकी ही कृपा से बना है। इसमें राजनीति नहीं करना चाहिए। शर्मा ने यह बात पत्रकारों के कमलनाथ द्वारा भाजपा पर महाकाल लोक श्रेय लेने और उसे इवेंट बनाने के आरोपों का जवाब देते हुए कही। कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि सरकार की फाइलों में यह सब मौजूद है कि महाकाल के विस्तार का काम किसने शुरू किया था।
दीपोत्सव और स्वच्छता अभियान
महाकाल लोक के लोकापर्ण के अवसर पर प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता सीधे प्रसारण के माध्यम से साक्षी बनेंगे। मंडलस्तर पर तो बड़ी एलईडी लगाकर इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। मतदान केंद्र स्तर पर हर मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
अमृत कलश लेकर रुद्र सागर में प्रवाहित करेंगे
प्रदेश के महापुुरुषों टंटया भील, शंकर शाह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य स्थानों से भाजपा कार्यकर्ता वहां के नदियों और पवित्र जल को कलश में भरकर उज्जैन ले जाएंगे। उन जल के कलशों को रुद्र सागर में प्रवाहित किया जाएगा।




Leave a Reply