-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
महाकाल लोक का आज पीएम करेंगे लोकापर्ण, महाकाल का जलाभिषेक नहीं सामान्य पूजा
राजा विक्रमादित्य और भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचेंगे और भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के बाद महाकाल लोक का लोकापर्ण करेंगे। शाम का वक्त होने से पीएम मोदी महाकाल का जलाभिषेक नहीं करेंगे।
उज्जैन में करीब एक किलोमीटर के महाकाल लोक के पहले चरण के काम के पूरे होने पर उसे आम लोगों के लिए खोलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकापर्ण कार्यक्रम में आ रहे हैं। मोदी शाम को करीब पांच बजे इंदौर पहुंचेंगे और वहां से फिर उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना करने जाएंगे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे मोदी महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे और देश की सुख शांति, समृद्धि और विकास के लिए कामना करेंगे।
महाकाल की पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी महाकाल लोक के लोकापर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसे करीब एक किलोमीटर में विस्तारित किया गया है। इसमें रुद्रसागर भी तैयार किया गया है जो करीब एक साल पहले तक गंदगी से भरा था। इसकी जलकुंभी निकालकर इसे क्षिप्रा नदी से जोड़कर निर्मल जल युक्त किया गया। इसके चारों तरफ विशाल प्रतिमाएं बनाई गई हैं। महाकाल लोक में रावण के कैलाश पवर्त उठाने के दृश्य को प्रतिमा के रूप में दर्शाया गया है तो कई अन्य धार्मिक कथाओं को प्रतिमाओं के माध्यम से वर्णित किया गया है।




Leave a Reply