-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महाकाल मंदिर में मनेगी सबसे पहले दीपावली, इन तरीखों में निकलेगी सवारी
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सबसे पहले दीपावली मनेगी। तड़के 4 बजे भस्मारती में भगवान महाकाल को उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। साेने-चांदी के आभूषणों से राजसी शृंगार होगा। मीठे-नमकीन पकवानों का महाभोग लगेगा। इसके बाद पंडे-पुजारी गर्भगृह-नंदीहॉल और कोटितीर्थ कुंड के किनारे फुलझड़ी, अनार, चकरी छोड़कर भगवान के साथ दीपावली मनाएंगे।
इस वर्ष दीपावली पर 29 अक्टूबर को रूपचौदस पर देश का पहला अन्नकूट बाबा को लगेगा। दिनभर मंदिर में अन्नकूट की झांकी के दर्शन होंगे। इसके बाद देशभर के मंदिरों, समाजों व घरों में होने वाले आयोजनों में लोग दीपावली के दूसरे दिन से अन्नकूट लगाना शुरू करेंगे।
इस बार 6 सवारी, पहली दीपावली के दूसरे दिन
कार्तिक-अगहन मास में महाकाल की इस बार कुल छह सवारियां निकलेंगी। इसमें पहली सवारी ही दीपावली के दूसरे दिन निकलेगी। पांच सवारियां मंदिर से परंपरा अनुसार पूजन-अर्चन के बाद शाम 4 बजे निकलेगी, जबकि एक सवारी वैकुंठ चौदस पर हरिहर मिलन की होगी, जो रात 11 बजे मंदिर से निकलेगी। महाकाल मंदिर में 28 अक्टूबर को पुरोहितों द्वारा सुबह मुहूर्त में मंदिर के नंदीहॉल में धनतेरस की पूजा की जाएगी।
इन तरीखों में निकलेंगे महाकाल
31 अक्टूबर को पहली
7 नवंबर को दूसरी
12 नवंबर को तीसरी
14 नवंबर को चौथी
21 नवंबर को पांचवीं
28 नवंबर को छठी




Leave a Reply