-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
महाकाल के गर्भगृह में कल से दिन में छह घंटे प्रतिबंधित
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रावण मास की तैयारियों के मद्देनज़र गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों, रूद्र यंत्र, चॉदी द्वार व सभा मण्डप के चॉदी द्वार की सफाई के चलते गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश सिर्फ प्रातः 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक बंद रहेगा।
मंदिर प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड ने बताया कि मंदिर में 10 से 12 जुलाई 2022 तक गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों , द्वार, रूद्र यंत्र, चॉदी द्वार व सभा मण्डप के चॉदी द्वार की सफाई एवं पॉलिश के कार्य के चलते दर्शनार्थी गण गर्भगृह में प्रवेश नही कर सकेंगे यद्यपि दर्शनार्थी गण नंदी मण्डपम् के पीछे गणपति मण्डपम् के बैरिकेडस से भगवान के दर्शन पूर्ववत कर सकेंगे.
ज्ञात हो कि, मंगलवार से शुक्रवार तक भीड की स्थिति को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं के लिये दोपहर 01 से 04 बजे तक गर्भगृह में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु उत्साहित हैं। साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर का स्पर्श पाकर वे स्वयं को धन्य मानते है।
प्रातःकाल की चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था से सभी प्रसन्न हैं. अनुमति नही मिल सकने वाले श्रद्धालु भी चलित दर्शन से निहाल हो जाते हैं कोई भी निराश नही लौटता.




Leave a Reply