-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महाकाल की होलीः भगवान का गुलाल से अभिषेक, होलिका दहन, हरिकिशन के गीत
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल की होली आज संध्या आरती से ही शुरू हो गई। जिसमें भगवान का फूलों से बने गुलाल से अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी, पुरोहितों ने मिलकर होलिका का पूजन किया और होलिका दहन किया। साथ ही भजन सम्राट हरिकिशन साबू के फाग के गीतों से महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने गुलाल से मनाई गई होली का आनंद उठाया। हम आपको भगवान महाकाल की होली के तस्वीरों व वीडियो से दर्शन करा रहे हैं।
महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती से ही भगवान महाकाल की होली की शुरुआत हो गई थी और शाम को संध्या आरती में तो भगवान का उन्हें अर्पित फूलों से बने गुलाल से अभिषेक हुआ तो भक्तों ने महाकाल के जयकारे लगाकर होली के त्योहार का अभिवादन किया। गुलाल के अभिषेक के साथ महाकाल की संध्या आरती भी हुई।
गुलाल
मंदिर प्रांगण में ही होली गायक भजन सम्राट हरिकिशन साबू ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने आयो फागरियो त्योहार खेलें होली….भजन गाया तो भक्तगण झूम उठे।
हरिकिशन
इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितजनों ने होलिका का पूजन अर्चन किया और इसके बाद होलिका दहन हुआ। भगवान महाकाल की होली में शामिल होने के लिए आज हजारों लोग भस्म आरती और संध्या आरती में शामिल हुए। महाकाल लोक भी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे और भक्तों को महाकाल लोक व महाकाल के सजे नंदीहाल, गर्भगृह, मंदिर प्रांगण में होलिका दहन स्थल पर आनंद का अहसास हुआ।
होलिका दहन




Leave a Reply