-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महाकाल की शरण में विराट-अनुष्काः भस्म आरती में शामिल होकर अभिषक किया
भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेलने इंदौर पहुंचे विराट कोहली आज सुबह पत्नी अनुष्का शर्मा कोहली के साथ उज्जैन पहुंचे। वहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद अभिषेक किया।
भारत और आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच शुक्रवार को भारत की हार के साथ खत्म हो गया। सवा दो दिन में ही मैच के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल की नगरी उज्जैन में पहुंचे और आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। विराट सफेद धोती और रंगीन गमछे के साथ गर्भगृह में पहुंचे तो अनुष्का पिंक कलर की साड़ी में भस्म आरती में शामिल हुईं। आरती के बाद विराट और अनुष्का ने पंचामृत अभिषेक किया।
विराट-अनुष्का को देखकर फेंस में उत्साह
विराट-अनुष्का को देखकर उनके फेंस महाकाल मंदिर परिसर में जमकर उत्साहित दिखे। कई लोगों ने उनके आते-जाते हुए अपनी सेल्फी ली तो कुछ ने उनसे बात करने की कोशिश भी की। भस्म आरती के बाद विराट-अनुष्का मंदिर से चले गए। गौरतलब है कि महाकाल में इसके पूर्व क्रिकेटर अक्षर पटेल उनकी पत्नी मेहा, केएल राहुल, अथिया शेट्टी भी भस्म आरती में शामिल हुए थे। पिछले दिनों इंदौर में हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के दौरान भी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य सूर्यकुमार यादव, वाशिंटन सुंदर, कुलदीप यादव भी महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।




Leave a Reply