महाकाल की नगरी उज्जैन में दीपोत्सव का WR, 18 लाख 82 हजार दीपक जलाए गए

महाशिवरात्रि पर महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी और कई वीआईपी सहित लाखों भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और अभिषेक किया। रात को दीपोत्सव के विशेष कार्यक्रम में 18 लाख 82 हजार 229 दीपों को उज्जैन में जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक उज्जैन में भगवान महाकाल का अभिषेक करने पहुंचे और उज्जैन को स्वच्छता में नंबर बनाने का संकल्प दिलाया।

दीपोत्सव

महाशिवरात्रि के मौके पर महाकाल में करीब एक सप्ताह से विशेष कार्यक्रम हो रहे थे और इसके लिए विशेष इंतजाम भी किए गए थे। आज महाशिवरात्रि के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए पार्किंग से लेकर प्रवेश के कई विकल्पों पर विचार कर श्रद्धालुजनों के सुविधा के लिए इंतजाम किए गए। आज दिन में महानिरीक्षक संतोष सिंह व संभाग आयुक्त ने महाकाल का अभिषेक किया तो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी महाकाल का अभिषेक करने पहुंची।
सीएम सपत्नीक अभिषेक करने पहुंचे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह उज्जैन में शाम को पहुंचे। उन्होंने सपत्नी अभिषेक किया। इस दौरान मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, राजेंद्र भारती आदि भी मौजूद रहे। रात को शिवराज सिंह चौहान ने शिव ज्योति अर्पणमः 2023 आयोजित किया गया। उज्जैन में 18 लाख 82229 दीपकों को जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
विक्रम महोत्सव के आज से शुरू हुआ
सीएम चौहान ने कहा कि भगवान महाकाल बाबा की नगरी में आज सब कुछ अलौकिक है और आज यहां विक्रम महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आनंद की वर्षा हो रही है। शिव और शक्ति, शक्ति के बिना काम नहीं चलता है। निम्न मध्यम वर्गीय व गरीब बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई जा रही है जिसमें उनके खाते में 1000 रुपए हर महीने डाले जाएंगे। अवंतिकावासियों की जनभागीदारी का ऐसा उदाहरण दुनिया में कहीं और मिलना मुश्किल है। जनभागीदारी की जो मिसाल पेश की है, वैसे ही उज्जैन को स्वच्छता में नंबर बनाएं और मध्य प्रदेश को भी नंबर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today