-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महदेले ने भगवान पर अपमानजनक ट्वीट कर सनातन धर्म का अपमान किया, भाजपा मौन – रवि सक्सेना
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा भाजपा की पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुसुम महदेले ने भगवान शिव के शिवलिंग श्रृंगार और पूजा अर्चना पर अश्लील ट्वीट कर देवादिदेव भगवान शिव ही नहीं पूरे हिन्दुधर्मावलम्बियों और सनातन धर्म का अपमान किया है ! उनके इस निकृष्ट आचरण पर पूरी भाजपा मौन क्यों है ?
रवि सक्सेना ने कहा कि लगता है या तो कुसुम महदेले का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है या भाजपा के कतिपय नेता जो हाशिये पर धकेल दिये गये हैं, हताशा और निराशा में हिन्दुधर्म की सनातनी परंपराओं पर प्रश्न उठाकर अपनी खीज़ मिटाने हेतु घटिया आचरण पर उतर आये प्रतीत होते हैं । क्योंकि कुसुम महदेले ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय के भगवान महाकाल के श्रृंगार दर्शन के ट्वीट पर ये अश्लील टिप्पणी की है, जिन्हें हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रत्याशा के बाद भी स्थान नहीं दिया गया, जो भाजपा के लिए जांच का विषय होगा !
रवि सक्सेना ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुःख प्रगट करते हुये कहा वो भाजपा जो हिन्दुधर्मावलम्बियों के वोट पाने की ख़ातिर तरह तरह के आडंबर और पाखंड कर हिन्दू धर्म की रक्षक बनने का स्वांग करती है उसके नेताओं ने जिस तरह शिवलिंग की पूजा अर्चना और श्रृंगार पर अश्लील टिप्पणी की और पूरी भाजपा के मुँह से भर्त्सना का एक शब्द भी नहीं निकलने से साफ़ हो गया है कि भाजपा सिर्फ़ वोट की ख़ातिर हिन्दुधर्मावलम्बियों का शोषण करती है, उसका हिन्दू धर्म और देवी देवताओं के अपमान पर भी चुप रहना उनकी असली हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।
रवि सक्सेना ने मांग कि है कि यदि भाजपा में हिन्दू धर्म के प्रति ज़रा भी शुचिता बाकी हो तो भाजपा तत्काल कुसुम मेंहदले को तत्काल भाजपा से बर्खास्त करें।




Leave a Reply