-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेता का प्रदर्शन
रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। महंगाई से तड़प रही जनता को राहत देने के लिए नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अनूठे तरीकों से प्रदर्शन करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार से गरीबों की सुध लेने की मांग कर रहे हैं। शुक्ला ने आज करोंद स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने आए आमजनों को दो-दो किलो प्याज के पैकेट भेंट किए।
शुक्ला ने कहा पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अब सरकार खाद्य पदार्थों की कीमतों को भी रोजाना बढ़ा रही है। आटा, तेल, चावल, शक्कर के दाम पहले से आसमान छू रहे हैं, लेकिन अब आलू-प्याज भी गरीब थाली से गायब हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्याज के दाम 40 रूपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। प्याज, गरीब परिवारों के भोजन के स्वाद का साधन है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार की तरह ही राज्य की शिवराज सरकार भी आदमी के जिंदा रहने का हक भी छीनना चाहते हैं। इसलिए केन्द्र पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के रोजाना दाम बढ़ा रहा है तो राज्य सरकार उसमें अपना टैक्स जोड़कर गरीबों का निवाला भी छीन रही है। मंत्री पद के रुतबे में मशगूल स्थानीय विधायक अपने आकाओं के सुर में सुर मिलाकर अपना मंत्री पद बचाने में जुटे हैं। जिस जनता ने उन्हें वोट देकर मंत्री बनाया, उसकी तकलीफ से उन्हें अब कोई मतलब नहीं बचा।
उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र और राज्य सरकार ने जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दामों में कमी नहीं की तो वह दिन दूर नहीं जब जनता इन दोनों सरकारों के खिलाफ सड़क पर उतरकर विद्रोह करेगी। शुक्ला ने अपील की कि जल्द से जल्द से आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी की जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महँगाई के विरोध में सखी सैयां तो ख़ूबहि कमात है, महँगाई डायन खाये जात है, पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर दीपक दीवान, नेपाल ठाकुर, रंजना शर्मा, महेश मेहरा, राजेश पवार, राहुल सेन, बलराम ठाकुर, ऋषभ शुक्ला सागर कर्ण, विक्की पांडे, बसंत बिहारे, प्रदीप चौरसिया, सुनील उरे, आदि मौजूद थे।




Leave a Reply