-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र में तीसरे चरण में 64.94 फीसदी मतदान, राजगढ़ में सबसे ज्यादा 74 प्रश
देशभर में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 59 सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ जिसमें मप्र में आठ सीटों पर 64.94 फीसदी मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा राजगढ़ लोकसभा सीट पर 74 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आज ही मतदान हुआ। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शीला दीक्षित सहित कई राजनेताओं व अधिकारियों ने मतदान कर लोकतंत्र पर्व मनाया।
लोकसभा चुनाव में मप्र की मुरैना सीट पर 60.67, भिंड में 54.57, ग्वालियर में 59.60, गुना में 69.88, सागर में 65.69. विदिशा में 70.80 और भोपाल में 65.69 फीसदी मतदान हुआ। भोपाल लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा सीहोर विधानसभा सीट पर 77.01 फीसदी मतदान किया गया। बैरसिया विधानसभा सीट पर 76.13, भोपाल उत्तर में 66.77, नरेला विस में 64.91, भोपाल दक्षिण पश्चिम में 59.41, भोपाल मध्य में 59.26, हुजूर में 67.61 और गोविंदपुरा में 59.86 प्रतिशत मतदान किया गया।
तीसरे चरण के मतदान में भोपाल लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का वोट उनके गृह नगर राघौगढ़ में था और भोपाल में कांटे की चुनावी टक्कर के कारण उन्होंने मतदान नहीं करने का फैसला लिया। वे सुबह से ही मतदान केंंद्रों पर मतदान की स्थिति और व्यवस्था का जायजा लेने शहर में निकले। देर रात तक वे ईवीएम जमा कराए जाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, उनकी पत्नी अमृता राय ने श्यामला हिल्स के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला तो प्रदेश में अन्य प्रत्यशियों व प्रमुख नेताओँ-अफसरों ने भी बढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।




Leave a Reply