-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र बेटी शिवानी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को अंतर्राष्ट्रीय
महिला कुश्ती चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सर्बिया गणराज्य में 1 से 7 नवम्बर की अवधि में सम्पन्न चैम्पियनशिप में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरेठ की निवासी सुश्री शिवानी ने 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिष्ठित मुकाबला जीता है। शिवानी ने मध्यप्रदेश और भारत का नाम गौरवान्वित किया है। इस चेम्पियनशिप में भारत से 30 खिलाड़ियों और मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी शिवानी ने हिस्सा लिया। अंडर 23 चेम्पियनशिप में सम्मानजनक जगह बनाने वाली मध्यप्रदेश की दंगल गर्ल दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने सितम्बर माह में अमेठी में सम्पन्न राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।




Leave a Reply