-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र, छत्तीसगढ़,राजस्थान के सीएम आज लेंगे शपथ
विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बनीं कांग्रेस सरकारों में 17 दिसंबर को एकसाथ मुख्यमंत्रियों की शपथ होगी। मध्यप्रदेश में कमलनाथ, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और राजस्थान में अशोक गेहलोत मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। तीनों कार्यक्रमों में राहुल गांधी तथा विपक्षी दलों के नेता पहुंच रहे हैं।
मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ भेल स्थित जंबूरी मैदान में दोपहर डेढ़ बजे शपथ लेंगे। इसके लिए मैदान पर चार मंच बनाए गए हैं। इनमें से एक मंच शपथ ग्रहण के लिए होगा। एक मंच पर नाथ के परिजन, रिश्तेदार और मित्रजन होंगे और एक अन्य मंच पर धर्मगुरुजन होंगे। चौथे मंच पर वीवीआईपी को बैठाने की व्यवस्था है।
मप्र में ये लोग आएंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोकसभा में सदन में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़ेगे, एचडी कुमारस्वामी, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, एमके स्टालिन, कनीमोझी, दिनेश त्रिवेदी, फारुख अबदुल्ला, शरद यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, राजू शेट्टी, जयंत चौधरी, एनके प्रेमचंद्रन, पीके कुनहालिकुट्टी, वी नारायणस्वामी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जितेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, राजबब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू, मनीष चतरथ और कौशल विद्यार्थी।
राजस्थान में मंत्रिमंडल भी लेगा शपथ
सूत्रों के अनुसार गहलोत अपनी टीम में कम से कम 17 कैबिनेट मंत्री और आधा दर्जन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ ही कम से कम छह राज्य मंत्री शामिल करेंगे। इसके साथ करीब दस संसदीय सचिव बनाएंगे। विधानसभा चुनावों में 99 सीटें जीत कर सत्ता में आई है।




Leave a Reply