-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र के विदिशा की पूर्व सांसद व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी कीवरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया। वे कुछ महीनों से बीमार थीं। इस कारण उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। सुषमा स्वराज आखिरी बार लोकसभा चुनाव के बाद शपथ ग्रहण के दौरान नजर आई थीं। सुषमा स्वराज ने 67 साल की उम्र में दिल्ली स्थित AIIMS में आखिरी सांस लीं।
सुषमा स्वराज के नाम कई कीर्तिमान हैं। वे 1977 में 25 साल उम्र में भारत की सबसे कम आयु की कैबिनेट मंत्री बनीं। 1977 से 1979 तक सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे 8 मंत्रालय मिले थे। इसके बाद 27 साल की उम्र में 1979 में वह हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष बनी थीं।स्वराज के नाम ही राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव भी है।. इसके अलावा सुषमा स्वराज पहली महिला मुख्यमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विपक्ष की पहली महिला नेता के रूप में भी उन्हें जाना जाएगा। इंदिरा गांधी के बाद सुषमा स्वराज दूसरी ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विदेश मंत्री का पद संभाला था. बीते चार दशकों में वे 11 चुनाव लड़ीं, जिसमें तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीतीं. सुषमा सात बार सांसद रह चुकी थीं।




Leave a Reply