-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र की सड़कें भी विश्वस्तरीय: एमजे अकबर
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने भोपाल में भाजपा के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका की तुलना में बेहतर बताए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सही हैं। हमारे यहां की सड़कों को घटिया बताए जाने का एक षड़यंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे भी बाहर जाते रहते हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि मप्र की सड़कें विश्वस्तरीय हैं। अकबर ने कांग्रेस सरकार से तुलना करते हुए कहा कि पहले सड़कों के गड्ढे देखकर ऐसा लगता था कि बारिश्ा सिर्फ हिंदुस्तान में हो रही है, लेकिन अब बारिश के दिनों में भी सड़कें खराब नहीं होतीं।
ताकतवर बनना पड़ेगा
हम पड़ोसी देशों से शांति चाहते हैं जिसके लिए हमें ताकतवर बनना पड़ेगा। कमजोर शांति स्थापित नहीं कर सकते। अकबर ने विदेश नीति को लेकर यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि एक प्रधानमंत्री एक पड़ोसी देश (पाकिस्तान) जाने के लिए उत्साहित रहते थे, लेकिन दस साल के कार्यकाल में नेपाल और यूएई जाने के लिए उनके पास वक्त नहीं था। उन्होंने कहा कि अरब देशों के साथ भारत के इतने अच्छे संबंध कभी नहीं रहे।




Leave a Reply