-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मनोज कुमार को वर्ष 2015 के लिए 47वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जायेगा।
जाने माने फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को वर्ष 2015 के लिए 47वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जायेगा। भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार ये पुरस्कार देती है। पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, दस लाख रूपये नकद और एक शाल प्रदान किया जाता है। सूचना और प्रसारण मंत्री अरूण जेटली ने श्री मनोज कुमार से बातचीत की और उन्हें इस पुरस्कार के लिए बधाई दी।
मनोज कुमार देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में अभिनय करने के लिए और उनके निर्देशन के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। पूरब पश्चिम, हिमालय की गोद में, पत्थर के सनम, नील कमल, क्रांति और उपकार में मनोज कुमार को उनकी शानदार भूमिका के लिए याद किया जाता है। भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार को सन् 1968 में फिल्म उपकार लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।




Leave a Reply