-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश में सुशासन विषय पर दो दिन की कार्यशाला भोपाल में शुरू
मध्य प्रदेश में आकांक्षी जिलों को लक्ष्य बनाकर सुशासन विषय पर दो दिन की कार्यशाला आज भोपाल में शुरू हुई। इसका आयोजन केन्द्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अपर सचिव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव बी. चन्द्रशेखर ने किया।
इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, हरियाणा तथा झारखंड समेत 12 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर पांच तकनीकी सत्र भी होंगे। सम्मेलन के पहले दिन आज प्रतिभागियों ने आईसीटी के अंदर शिक्षा, कृषि, लोकसेवा और शिकायत प्रबंधन तथा सुशासन पर अपने विचार साझा किये। यह सम्मेलन प्रतिभागियों को नागरिक केन्द्रित प्रशासन, ई-गर्वनेंस द्वारा पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकानुकुल प्रभावी प्रशासन के माध्यम से उन्नत लोकसेवा प्रदान करने की श्रेष्ठ कार्यपद्धतियां तैयार करने और उनके कार्यान्वयन से संबंधित अनुभव साझा करने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अब तक इस तरह की 28 क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किये हैं




Leave a Reply