मध्यप्रदेश के सभी गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित

मध्यप्रदेश के सभी गांव प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिए गये हैं।  स्वच्छता के लिए किए गए सर्वेक्षण में इन्दौर पहले और भोपाल दूसरे स्थान पर है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी गांव को 2 अक्‍टूबर, 2019 तक खुले में शौच से मुक्‍त लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन राज्य सरकार ने निर्धारित समय से सालभर पहले ही इसे हासिल कर लिया। एक बहुराष्ट्रीय कंपनीमें कार्यरत देवास के अभिषेक ने बताया कि इस उपलब्धि से प्रदेश में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

मध्‍यप्रदेश खुलेमें शौच से मुक्‍त हो गया है। मध्‍यप्रदेशके लिए एक बहुत ही अच्‍छी बात है, क्‍योंकि इससे शहर सुदृढ़ और स्‍वच्‍छ बनता है। शहर की सुंदरता भी अच्‍छी होती है और चूंकिमध्‍यप्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य में पहले ही प्रभावित राज्‍य है, तो इससे हम लोगों को ऐसा लगता है कि मध्‍य प्रदेश पहले से बेहतर होगा। यहां के जो नागरिक है, उनको भी पहले से बढि़या स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वच्‍छता मिलेगी।

इस अभियान के अंतर्गत राज्‍य के सभी50 हजार दो सौ 28 गांव में अब तक कुल62 लाख 78 हजार 5 सौ16 शौचालयों का निर्माण किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today