मध्य प्रदेश में जमीन और पानी की कोई समस्या नहीं, आईए इन्वेस्ट कीजिए

मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए 11-12 जनवरी 2023 को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आज पुणे में इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जमीन और पानी की कोई समस्या नहीं है, इसलिए इन्वेस्टमेंट करने का अच्छा स्थान है और पुणे में पहुंचे उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश की खूबियां बताई गईं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उद्योगपतियों को इन्वेस्टमेंट के आमंत्रित किया।

इंदौर में जनवरी 2023 में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस आयोजन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भी मध्य प्रदेश जनवरी में करने जा रहा है जिसकी कई खेल गतिविधियां इंदौर में होंगी। पुणे के इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्य प्रदेश कार्यक्रम में बताया गया कि मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए श्रम कानून काफी सुविधाजनक हैं। प्रशासन भी उद्योगों को लेकर सहयोगात्मक है। इंदौर देश का स्वच्छ शहर है तो भोपाल देश की स्वच्छ राजधानी है।
खाद्य प्रसंस्करण का मध्य प्रदेश केंद्र है। कई देशों में मध्य प्रदेश से निर्यात होता है और कई सब्जी का बड़ा उत्पादक है। ऑटो पार्टस उद्योग भी बड़े केंद्र के रूप में देवास-भोपाल है जो वाहनों की उत्पादक कंपनियों के लिए सहायक हैं। इसलिए मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए काफी अच्छा महौल है। बिजली महाराष्ट्र की तुलना में दो रुपए सस्ता है और कानून भी लचीले हैं। जमीन सस्ती है, किराया सस्ता है। कनेक्टिविटी भी देश के सभी क्षेत्रों से है। लॉजिस्टिक और वेयर हाउसिंग के लिए भी मध्य प्रदेश काफी सुविधाजनक है। कपड़ा, फार्मा और अन्य उद्योगों के लिए काफी अच्छा माहौल है। रिसर्च और डेवलपमेंट का भी मध्य प्रदेश सरकार सहयोग करती है। पीथमपुर, रतलाम, ग्वालियर में काफी जमीन उपलब्ध है। मध्य प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम है और उद्योगों के लिए कई तरह की छूट का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today