-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए एआईसीसी प्रभारी जयप्रकाश बने, जानिये कौन हैं जेपी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के लिए जयप्रकाश अग्रवाल के रूप में नया प्रभारी दिया है। अग्रवाल का एआईसीसी में प्रभारी बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश पहला राज्य है और उनके प्रभारी बनाए जाने की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर दी। मुकुल वासनिक, मध्य प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद अपने पूरे कार्यकाल में कुछेक मर्तबा ही प्रदेश में आए और एआईसीसी या पीसीसी के कार्यक्रमों को लेकर बैठकें कीं। नगरीय निकाय चुनाव या पंचायत चुनाव में उन्होंने विशेष रूचि नहीं ली थी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 2018 विधानसभा चुनाव के बाद एआईसीसी ने तीसरा प्रभारी दिया है। विधानसभा चुनाव के समय गुजरात के दीपक बावरिया थे जिन्हें चुनाव के बाद हटाकर मुकुल वासनिक को प्रभार दिया गया था। वासनिक का पूरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश ज्यादा आना-जाना नहीं रहा। इस बीच उन्हें पार्टी ने राज्यसभा में भेज दिया तो वे मध्य प्रदेश से पूरी तरह से कट गए थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा बुधवार से शुरू हुई है और यह मध्य प्रदेश में भी आना है जिसके लिए एआईसीसी प्रभारी के रूप में वासनिक की कोई बैठक नहीं हुई है। जबकि पदयात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह हैं।
जयप्रकाश अग्रवाल दिल्ली से हैं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश प्रभारी बनाए गए जयप्रकाश अग्रवाल दिल्ली से हैं। वे दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पूर्व सांसद हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति में वे काफी सक्रिय रहते हैं। कांग्रेस की दिल्ली की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित के साथ उनकी पटरी कभी नहीं बैठी और दोनों एक दूसरे के विरोधी रहे हैं।




Leave a Reply