-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में इस साल औसत से काफी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जबकि 22 जिलों में औसत बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मगर अभी भी चार जिले ऐसे हैं जहां औसत बारिश भी दर्ज नहीं हुई है।
मौसम विभाग ने एक जून से लेकर अब तक मध्य प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें भोपाल सहित 25 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश होने की बात सामने आई है। भोपाल के अलावा रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, गुना, नीमच, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, छिंदवाड़ा, बैतूल में तो औसमत से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं औसत से 20 से लेकर 59 फीसदी ज्यादा बारिश वाले जिलों में श्योपुर, अशोक नगर, सागर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम शामिल हैं। औसत बारिश वाले जिलों में झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, बालाघाट, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी शामिल हैं। मगर जिलों में इतने अच्छे मानसून के सिस्टम के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से औसत से कम वर्षा वाले जिलों में आलीराजपुर, रीवा, सीधी और दतिया हैं।




Leave a Reply