-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में औसत से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश तो चार जिले सूखे
मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून जमकर मेहरबान है और अभी करीब एक महीने से ज्यादा का समय बचा है लेकिन इसके पहले ही प्रदेश के दस जिलों में औसत से 60 फीसदी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, चार जिले ऐसे हैं जहां अभी भी पर्याप्त पानी नहीं गिरा है। पिछले चौबीस घंटे में मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के रीवा में सबसे ज्यादा 32.4 मिलीमीटर बारिश हुई है तो भोपाल में भी 4.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।
प्रदेश में इस साल एक जून से आज तक की स्थिति में दस जिलों में औसत से 60 फीसदी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, देवास, नीमच, गुना, आगर मालवा, बैतूल और छिंदवाड़ा हैं। वहीं मौसम में अभी तक औसत से 20 से लेकर 60 फीसदी ज्यादा बारिश वाले जिलों में मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सिवनी, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, अशोक नगर और श्योपुर शामिल हैं। इसी तरह औसत के बराबर सामान्य वर्षा वाले जिलों में इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, सिंगरौली, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, मंडला, अनुपपुर, डिंडौरी औऱ बालाघाट हैं। मगर आलीराजपुर, रीवा, सीधी और दतिया जिलों में अभी भी औसत से कम बारिश हुई है।




Leave a Reply