-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मसर्रत शाहिद का निधन
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसर्रत शाहिद अल्प बीमारी के बाद आज सुबह एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया, वह लगभग 65 साल की थीं। परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी है, उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मसर्रत शाहिद, म.प्र काग्रेस कमेटी के महामंत्री पद पर भी रह चुकी हैं तथा पार्टी के उत्थान के लिए दिन रात एक कर काम किया । पार्टी में उनका कद बड़ा था। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। कमलनाथ ने कहा कि मसर्रत पार्टी के लिए बहुत समर्पित मेहनती लीडर थीं और उन्हों ने अपना पूरा जीवन पार्टी के माध्यम से समाज सेवा में बिताया। दिग्विजय सिंह ने अपने शोक सन्देश में कहा की मसर्रत ने गाँधीवादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाया तथा महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं अपितु प्रदेश की महिला शक्ति राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मसर्रत ने पार्टी के अहम् पदों पर रह कर काम किया। वह यू पी ए सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम की अध्यक्ष भी रहीं तथा 2018 में उन्हों ने सिरोंज विधान सभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। मुसर्रत ने हज कमिटी की सदस्य, कोष्याध्यक्ष सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड, तथा डायरेक्टर बैंक ऑफ़ बड़ोदा जैसे अहम् पदों पर रह कर देश और प्रदश की सेवा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीस खान ने उनके साथ अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह एक बहुत ही सुलझी हुई तथा सादगी से परिपूर्ण नेत्री थीं। इदरीस ने बताया की मुसर्रत बाजी उनपर बहुत भरोसा करती थीं और जब कभी विशेष काम से दिल्ली जाती थीं तो अधिकतर वह उनको और वरिष्ठ पत्रकार एम एस हसन को साथ लेकर जाती थीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद साजिद अली, अधिवक्ता ने अपने शोक सन्देश में कहा कि मसर्रत का निधन “मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनको आगे बढ़ाने में मैंने भी योगदान दिया था” वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदश अध्यक्ष सुरेश पचौरी और अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी सी शर्मा, जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण चन्द्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, भूपेंद्र गुप्ता, अभय दुबे, नरेंद्र सलूजा, रवि सक्सेना, जे पी धनोपिया आदि ने मसर्रत शाहिद के निधन पर संवेदना व्यक्त की।




Leave a Reply