Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य: कमल नाथ

मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ से मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। साहू समाज की ओर से मुख्यमंत्री का शाल-श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि साहू समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज युवाओं के कौशल विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के साथ मिलकर समग्र विकास का रोडमैप बना रही है। आने वाले पाँच साल में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, संस्थापक सदस्य डॉ. हेमराज साहू सहित सभी जिलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today