-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में हुआ वृक्षारोपण
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौरी में विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पवन जैन, श्रीमती डॉ. अंजुलि जैन, भोपाल कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ,आयुक्त लोकशिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत द्वारा परिसर में फलदार पौधे रोपे गए।
अकादमी निदेशक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री के.टी. वाईफै ने अतिथिओं का स्वागत किया। इस अवसर पर अकादमी के उप निदेशक विनीत कपूर, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पाण्डेय, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्री राजेन्द्र वर्मा एवं श्री जोसेफ डेनियल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
प्रदेश पुलिस अकादमी भौरी भोपाल का संचालन वर्ष 2013 से प्रारम्भ हुआ है। अकादमी का वातावरण आज की स्थिति में हरियाली भरा हो गया है। अकादमी प्रशासन एवं परिसर में आवासरत् अधिकारिओं की रुचि के कारण यहाँ लगाए गए लगभग 98 प्रतिशत वृक्ष जीवित रह कर लहलहा रहे हैं। वृक्षारोपण का यह पुनीत कार्य श्री पवन जैन एवं श्रीमती डॉ.अंजुलि जैन द्वारा निजी स्तर पर प्रतिवर्ष पौधे रोपकर उनकी देखभाल करने की एक कड़ी के अन्तर्गत किया गया।




Leave a Reply