मध्यप्रदेश के 8 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक बारिश

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 18 जुलाई तक 8 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 33 जिले ऐसे हैं जहाँ सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 9 है। जहाँ -20 प्रतिशत से -59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश का आगर मालवा जिला अल्प-वर्षा वाली श्रेणी में है। जिले में सामान्य से -60 प्रतिशत या उससे अधिक कम वर्षा दर्ज हुई है।सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, गुना, अशोकनगर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल और अलीराजपुर हैं। कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर, देवास, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी और भोपाल हैं। जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है उनमें कटनी, टीकमगढ़, रीवा, सतना, बड़वानी, खण्ड़वा, रतलाम और दतिया शामिल है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today