-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश के 12 आश्वासन लोकसभा की समिति में लंबित
लोकसभा की आश्वासन समिति के सभापति रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि मध्यप्रदेश के 12 मामले समिति के पास लंबित है। लंबित मामलों की मौजूदा स्थिति का पता करने भोपाल पहुंची लोकसभा की इस समिति ने खंडवा और सतना की हवाईपट्टियों को लेकर भी राष्ट्रीय विमानपत्तनम प्राधिकरण के अफसरों से सवाल किए तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इनको लेकर फैसला ले लिया जाएगा। इन हवाईपट्टियों को राज्य सरकार द्वारा लीज पर लेने का प्रस्ताव है लेकिन इस पर सहमति नहीं बनती तो प्राधिकरण स्वयं ही इनका संचालन करेगा। रमेश पोखरियाल ने कहा कि प्राधिकरण के पास पूरे में करीब 400 हवाईपट्टियां हैं जिनका उपयोग नहीं हो रहा है। सभी हवाईपट्टियों के संचालन को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
पोखरियाल ने कहा कि समिति के सामने सड़क और परिवहन मंत्रालय के अधिकारी भी पेश हुए तो उन्होंने बताया कि मप्र में करीब 42991 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चल रहा है। इनके लिए बजट भी स्वीकृत है। राष्ट्रीय राजमार्गों का काम पूरा हो जाएगा।
अटलजी से तुलना
उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने येदियुरप्पा के इस्तीफ को लेकर पूछा गया कि कब तक काम पूरा हो जाएगा तो उन्होंने कहा कि हमने काम देखने के लिए ही भर ताते हैं। रमेश पोखरियाल ने येदियुरप्पा के इस्तीफो को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी द्वारा इस्तीफा दिया था।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, mp india, politics




Leave a Reply