-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश के विधायकों की खरीद – फरोख्त का राजनीतिक ड्रामा
मध्यप्रदेश के कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी और निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला आज भोपाल से दिल्ली होते हुए बंगलुरू तक पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जब सोमवार को यह आरोप लगाए थे तो उसके बाद भाजपा ने बेबुनियाद पूर्ण बताया था लेकिन मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा चार्टर्ड प्लेन से बसपा विधायक राम बाई को दिल्ली ले जाने के आरोप लगाए तो सियासत और गरम हो गई। इसके बाद मंगलवार की रात को गुडगांव के एक होटल में कांग्रेस, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों को ठहराये जाने की बात सामने आई।
मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को भेजा गया जहां उन्होंने बसपा विधायक रामबाई को होटल से चैक आउट कर अपने साथ लाने का प्रयास किया तो स्थानीय पुलिस को बुला लिया गया। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। इस बीच बुधवार को सुबह खबर आई कि करीब आधा दर्जन विधायकों को बंगलुरू शिफ्ट कर दिया गया है। दिल्ली में कांग्रेस ने अपने सांसदों को बुला लिया और बैठक शुरू कर दी है। भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के लिए बुला लिया है। दिल्ली की होटल में रामबाई को जीतू पटवारी द्वारा चैक आउट करते समय का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कहासुनी का घटनाक्रम कैद किया गया है।




Leave a Reply