-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
मध्यप्रदेश के उपचुनाव 3 नवंबर को मतदान
मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है जिसके तहत तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। उपचुनाव की अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी की जाएगी तथा 16 अक्टूबर तक नामांकन पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत मध्यप्रदेश के 18 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों भी कराए जा रहे हैं। उपचुनाव के लिए 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 19 अक्टूबर तक वापसी लिए जा सकेंगे। तीन नवंबर को मतदान होगा और दस नवंबर को मतगणना होगी जिसे 12 नवंबर तक पूरा कर लिए जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में जौरा, दिमनी, मुरैना, सुमावली, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करैरा, पोहरी, बामौरी, अशोक नगर, मुगावली, सुरखी, बड़ा मलहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यवरा, आगर, हाटपीपल्या, मंधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवरे, सुवासरा में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं जिनमें से जौरा, अागर और ब्यावरा में विधायकों के निधन से सीटें रिक्त हुई हैं।




Leave a Reply