-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद के तत्वावधान में ऑनलाइन मुशायरा
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन 5 एवं 6 जुलाई को पप्रतिदिन रात 8 बजे किया जाएगा। मुशायरे में प्रदेश के विभिन्न शहरों से शायर शायरात अपना कलाम पेश करेंगे।
अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने ऑनलाइन मुशायरे के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मुशायरे केवल सैर ओ तफरीह का माध्यम नहीं होते बल्कि ज़बान और अदब के उन्नयन और संवर्धन के ज़रिया भी होते हैं और चूंकि इस समय केवल ऑनलाइन कार्यक्रम ही आयोजित किये जा सकते हैं अतः मुशायरों की परम्परा को भी इसी तरह जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसका एक उद्देश्य यह भी है कि प्रदेश के शायरों को भी अवसर उपलब्ध हो।
5 जुलाई को अपना कलाम प्रस्तुत करने वाले शायर हैं…आफ़ताब आरिफ़- भोपाल, ज़िया फारूक़ी- भोपाल, तिलक राज पारस- जबलपुर, शाद दामोही- दामोह, इशरत ग्वालियरी- शिवपुरी, दीपक जैन – गुना, मक़सूद नश्तरी- इंदौर, अनवर सादिक़ी- इंदौर, राज़ रूमानी- उज्जैन, राना ज़ैबा- ग्वालियर
6 जुलाई को अपना कलाम प्रस्तुत करने वाले शायर हैं. नूर मोहम्मद यास – भोपाल, निसार मालवी-विदिशा, आरिफ अली आरिफ़- भोपाल, बेतकल्लुफ शाजापुरी – शाजापुर, नूर उज्जैनी- उज्जैन, पंकज पलाश – शाजापुर, रशीद इमकान – उज्जैन, ख़ुर्शीद अन्वर-उज्जैन, बाबू घायल – आष्टा, ख़ालिदा सिद्दीक़ी- भोपाल, सीमा नाज़ – भोपाल




Leave a Reply