देश के टाइगर और चीता स्टेट मध्य प्रदेश में आज श्योपुर के पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भी मदर्स डे की कुछ वीडियो व तस्वीरें वायरल हुई हैं। इनमें मादा चीता नामीबियाई की सियाया ने अपने इंडियन बच्चों के साथ मदर्स डे को सेलिब्रेट किया। उनके इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं। आईए देखिये हमारे साथ।
दुनिया में मां का जो स्थान है, वह भगवान से भी ऊपर माना गया है। फिर चाहे वह इंसान हो या जानवर। सभी की मां अपने बच्चों को जीवन देने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा देती है। बच्चे के जन्म से लेकर उसके अपने पैरों पर खड़ा होने लायक बनाने तक मां ही है जो उसे संरक्षण में रखती है। मां का यह संबंध वास्तविक संबंध है।
बिना शर्त का होता है मां का प्या
मां ही होती है जो हमें बिना शर्त प्यार, गर्मजोशी, पोषण, सुरक्षा और इतना अधिक देती है जितना हम गिन नहीं सकते। हममें से कई लोगों को अपने जीवन में इस प्रेम का अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मदर्स डे पर, जबकि हम याद करते हैं और अपने बच्चों की माताओं और अपनी माताओं के प्रति प्रशंसा दिखाने के तरीके ढूंढते हैं, आइए हम भी कुछ समय के लिए जंगल में रहने वाली माताओं के लिए प्रार्थना करें क्योंकि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखने का प्रयास करती हैं और उन्हें अपनी माँ की तरह जीवित रहने के लिए बड़ा करें।
इंडियन चीतों को नामीबियाई मां का प्यार
कुनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता सियाया ने पिछले दिनों भारत की धरती पर तीन शावकों को जन्म देकर इंडियन चीतों के वंश की शुरुआत की है। आज मदर्स डे पर सियाया अपने शावकों के साथ प्यार लुटाती नजर आई। सियाया पथ प्रदर्शक बनकर भारतीय वंश के चीता के लिए मार्ग प्रदस्त कर रही है।
Leave a Reply