-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मण्डला पुलिस ने 8-8 लाख के दो ईनामी नक्सलियों को मार गिराया
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बालाघाट जोन केपी काटेश्वर राव के मार्ग दर्शन में मंडला पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर द्वारा 12 फरवरी को थाना मोतीनाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम लालपुर के जंगल क्षेत्र में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संगठन के 12-13 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई।
मुखबिर की सूचना पर नक्सलियों की धरपकड़,घेराबंदी करने के लिए पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा तत्काल थाना मोतीनाला से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप हॉकफोर्स और जिला बल की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। टीम ने 12-13 फरवरी की रात्रि में लालपुर के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। नक्सलियों ने घेराबंदी भाँपकर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की , जिस पर पुलिस बल द्वारा नक्सलियों को घेर लिये जाने और आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई। चेतावनी के बावजूद नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई।फायरिंग रुकने के कुछ देर बाद पुलिस बल द्वारा घटना स्थल का तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक पुरुष नक्सली एवं एक महिला नक्सली के शव बरामद हुए। पुरुष नक्सली की पहचान विस्तार प्लाटून 03 के एरिया कमेटी सदस्य दुल्ला उर्फ मैनू दक्षिण बस्तर और महिला नक्सली की पहचान विस्तार प्लाटून 03 की एरिया कमेटी सदस्य गीता दक्षिण बस्तर के रूप में हुई। दोनों नक्सलियों पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा तीन -तीन लाख रूपये और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रूपये, इस प्रकार आठ-आठ लाख रूपये का ईनाम घोषित था। घटना स्थल से एस.एल.आर. रायफल, 303 रायफल, 315 बोर रायफल, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री व अन्य नक्सल सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।




Leave a Reply