-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मजदूरी कर लौट रहे 11 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव
महाराष्ट्र में मजदूरी करके वापस मध्य प्रदेश के बैतूल जिले लौट रहे थे कि गुरुवार की रात को उनकी गाड़ी की एक यात्री बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि 11 मजदूरों की मौत हो गई जिनमें से कई के शवों को गाड़ी काटकर निकाला गया।
बताया जाता है कि रात करीब दो बजे के बाद महाराष्ट्र के अमरावती से मजदूरी करके लौट रहे करीब एक दर्जन मजदूरों से भरी चार पहियान की एक यात्री बस से आमने-सामने टकरा गई। इसमें मजदूरों से भरी गाड़ी चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोगों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। सात लोगों के शवों को तुरंत निकाल लिया गया लेकिन अन्य चार लोगों के शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन में इस कदर दबे थे कि उसकी गाड़ी की बॉडी को काटकर मृत शरीरों को निकाला गया। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।
इनकी पहचान हुई
मृतकों में चिखलार गांव के 35 साल का अमर धुर्वे, 37 साल का मंगल सिंह उइके, 48 साल का नंदकिशोर धुर्वे, 40 साल का शामराव झरबड़े व व उसकी पत्नी 35 साल की रामकली झरबड़े, महतगांव के 32 साल के किशन जावलकर, उनकी पत्नी कुसुम जावलकर, 35 साल की अनारकली जावलकर, उसकी पांच साल की बेटी संध्या व डेढ़ साल का बेटा अभीराज, 25 साल का विकास मधु विश्वकर्मा शामिल हैं।




Leave a Reply