मक्‍का के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम डेढ सौ लोगों की मौत

हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम एक सौ पचास लोगों की मृत्‍यु हो गई है। करीब चार सौ यात्री घायल हुए हैं। यह घटना मक्‍का के बाहर हुई। बचाव कार्य जारीहै।

उधर, यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में एक मस्जिद में आत्‍मघाती बम विस्‍फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं। यह विस्‍फोट उस समय हुआ जब मस्जिद में ईदउलअजहा की नमाज अदा की जा रही थी। यह विस्‍फोट एक पुलिस अकादमी के नजदीक बलीली मस्जिद में हुआ। अभी त‍क किसी ने भी हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। हाल ही में शिया मस्जिदों में इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकवादियों ने कई हमले किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today